फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटेट का पेपर देने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत, देवर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर के साथ बाइक पर सीटेट का पेपर देने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त अनु देवी वासी सारसा के रूप में हुई है। थाना केयूके पुलिस को दिए अपने बयान में अमित कुमार वासी सारसा ने कहा कि खेती बाड़ी का काम करता है। वीरवार को उसकी भाभी अनु देवी पत्नी हरदीप सिंह वासी सारसा का सीटेट का पेपर था। गांव ज्योतिसर में उसका परीक्षा केंद्र था। वह अपनी भाभी को पेपर दिलाने के लिए बाइक पर ज्योतिसर जा रहा था। करीब सवा 8 बजे जब वह लोग डेरा मांझा फार्म के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह साइड में तथा उसकी भाभी सड़क पर गिर गई, जिससे ट्रक उसकी भाभी के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें