फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 दिसंबर से होगा नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 दिसंबर से नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी (महिला) हॉकी चैंपियनशिप की शुरूआत होने जा रही है। दो जनवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित 32 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप का खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह शुभारंभ करेंगे। विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 28 दिसंबर को पहले दौर के मुकाबले होंगे। दूसरे दौर और प्री-क्वार्टर मुकाबले 29 दिसंबर को कराए जाएंगे। प्री-क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता रही टीमों को शाहाबाद के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक क्वार्टर फाइनल और लीग मैच में खेलने का मौका मिलेगा। इस चैंपियनशिप में विजेता रही चार टीमें जनवरी 2022 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, जीएनडीयू अमृतसर, एमडीयू रोहतक और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीमें क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी।
विज्ञापन

खेल विभाग के निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि 28 से 2 जनवरी तक चलने वाली नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 32 विश्वविद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उनके साथ ही 100 से अधिक टीम मैनेजर और 30 टेक्निकल ऑफिसर हिस्सा लेंगे। हॉकी खिलाड़ियों के लिए महिला छात्रावास और मैनेजर व टेक्निकल ऑफिसर के लिए विवि के गेस्ट हाउस में खाने व ठहरने की व्यवस्था की गई है। सोबती ने बताया कि 28 दिसंबर को बतौर मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे और कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, जीएनडीयू अमृतसर, यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू, सीबीएल यूनिवर्सिटी भिवानी, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, जीके यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो, सीडीएलयू सिरसा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, आईजी यूनिवर्सिटी मीरपुर, जोबन सिंह यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल, एमबीएस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला, लखनऊ यूनिवर्सिटी लखनऊ, जीजेयू हिसार, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली, एसजीएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, पीएयू लुधियाना, एचपीयू शिमला, एसवीएसयू मेरठ, डॉ. आरएमएल यूनिवर्सिटी और पीआरएस यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें