कुरुक्षेत्र शहर निवासी एक महिला ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना शहर पुलिस में दर्ज शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी जान पहचान हरिराम निवासी बाखली के साथ हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह कोऑपरेटिव सोसाइटी इस्हाक में मैनेजर है तथा उसे नौकरी पर लगवा देगा।