फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों का आईटी कंपनी में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी और कंप्यूटर साइंस विभाग के छह विद्यार्थियों का मोहाली स्थित आईटी कंपनी डिलर मैट्रिक्स में चयन हुआ है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुल सचिव डॉ.संजीव शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

केयू सेंटर फॉर ट्रेनिंग इंटर्नशिप एंड एंप्लॉयमेंट के कोआर्डिनेटर डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि डीलर मैट्रिक्स में विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत हुआ। उन्होंने बताया कि यूआईईटी और कंप्यूटर साइंस विभाग के 80 विद्यार्थियों ने इस रोजगार कार्यक्रम में भाग लिया। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई। सबसे पहले कंपनी की ओर से विद्यार्थियों की एक ऑनलाइन परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का दो चरणों में साक्षात्कार किया गया। व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर छह विद्यार्थियों का चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में किया गया। चयनित विद्यार्थियों में रिषिता अग्रवाल, कुशाग्रा गुप्ता, वैभव कुमार, माजिद, गरिमा गुप्ता और सचिन पुंडीर शामिल हैं। डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि इन विद्यार्थियों को साढ़े 4 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला है। डॉ. सुनील ढींगड़ा ने भी विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता प्रकट की। यूआईईटी के कोआर्डिनेटर डॉ. निखिल मारीवाला, कंप्यूटर साइंस के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. चंद्रकांत और विद्यार्थियों की टीम ने इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूआईईटी के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी व प्रो. राजेंद्र नाथ ने सभी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें