फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखकर महिला गांजा पत्ती से भरा कट्टा फेंक कर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला रात को गश्त पर निकली पुलिस टीम को देखकर गांजा पत्ती से भरा कट्टा सड़क पर फेंक कर फरार हो गई। पुलिस टीम ने महिला की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस और सीआईए-2 की टीम मोहन नगर चौक, श्रद्धानंद चौक से अमीन रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें श्रद्धानंद चौक पर एक महिला सामने से आती हुई दिखाई थी। इस महिला के कंधे पर एक कट्टा रखा हुआ था। पुलिस की गाड़ी को आते देख महिला अपने कंधे पर रखे कट्टे को सड़क पर फेंक कर शोरगिर बस्ती की गली की ओर भाग गई। पुलिस ने गाड़ी से पीछा करना चाहा तो गली तंग होने के कारण कामयाब नहीं हो सके। पुलिस गाड़ी की लाइट में चेहरा देखने पर महिला की पहचान शोरगिर बस्ती की रजनी के रूप में हुई है। महिला के फरार होने के बाद पुलिस ने कट्टे को उठाया तो उससे आठ किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की। इसके बाद पुलिस ने शोरगिर बस्ती में कई जगह आरोपी महिला की तलाश की, लेकिन महिला पुलिस को नहीं मिली। पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें