जिले में रविवार को छह व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 10 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 45 हो चुकी है, जिनमें से 44 को होम आइसोलेट और एक को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 739964 सैंपलों में से 712769 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। रविवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 163 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 63 और रैपिड एंटीजन के 100 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.36 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.65 पर है।
अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 45 है। रविवार को छह व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 10 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 26997 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अब तक 398 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार चार जुलाई को 49 स्थानों पर वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 18 और 15 से 18 वर्ष के बच्चों का जिले में 37 जगहों पर टीकाकरण किया जोगा।