फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडी वाले पर तेजधार हथियार से हमला करने का दूसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने पहले मंदिर के पास फड़ी लगाकर बैठे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विक्रांत उर्फ विशू वासी न्यू कॉलोनी अग्रवाल धर्मशाला को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए अपने बयान में 10 दिसंबर को जुगना सिंह वासी राजेंद्र नगर ने बताया कि वह तिरुपति बालाजी मंदिर के पास मनियारी के सामान की फड़ी लगाकर बैठा था। शाम करीब छह बजे रजत वासी न्यू कॉलोनी उसकी फड़ी पर आया और मुंह पर किसी तेजधार हथियार से हमला करके फरार हो गया था। किसी तरह उसने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया था। रजत के साथ उसका भाई विक्रांत उर्फ विशु भी था। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच करते हुए 18 मई को पुलिस ने आरोपी रजत को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी विक्रांत उर्फ विशू को भी गिरफ्तार कर लिया और अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें