फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा का महत्व शरीर में आत्मा जैसा : शास्त्री

विज्ञापन
पिपली। श्रीराम मंदिर में कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान नगर कॉलोनी पिपली स्थित श्रीराम मंदिर में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत सुनने का महत्व बताया। शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि जीवन में भागवत कथा का महत्व शरीर में आत्मा जैसा है।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत सुनने से मानव के सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अद्वितीय है, इसलिए सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। कथा श्रवण से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है और उसे मनुष्य जन्म का वास्तविक उद्देश्य समझ आता है। धर्म श्रवण के बिना जीवन व्यर्थ हो जाता है। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। मुख्य यजमानों ने व्यास पूजन किया और आरती में अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें