जिला पुलिस लाइन में इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शाहाबाद और लाडवा पुलिस के बीच हुआ, जिसमें शाहाबाद पुलिस ने लाडवा पुलिस को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में शाहाबाद की टीम ने पहला सेट 25 के मुकाबले 13 से जीता, वहीं दूसरा सेट लाडवा ने 25/20 से अपने नाम किया। शाहाबाद की टीम ने तीसरा और निर्णायक सेट 25/16 से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि जिला पुलिस के जवानों के लिए इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दो अप्रैल से 23 अप्रैल तक तय किया गया था। पहला मैच 02 अप्रैल को थाना सदर पिहोवा, शहर पिहोवा, थाना इस्माईलाबाद और थाना शाहाबाद, थाना झांसा की टीम के मध्य कराया गया, जिसमें थाना शाहाबाद, झांसा की टीम ने जीत दर्ज की थी।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच 05 अप्रैल को थाना लाडवा, बाबैन और थाना केयूके, कृष्णा गेट के मध्य कराया गया, जिसमें थाना लाडवा, बाबैन की टीम जीती। तीसरा मैच 09 अप्रैल को टीम नं. 5 पुलिस लाइन और टीम न. 6 अपराध शाखा-1, 2, एंटी नारकोटिक सेल की टीम के मध्य खेला गया। दिनांक 12 अप्रैल को प्रतियोगिता का चौथा मैच टीम न. 7 थाना ट्रैफिक, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट और टीम न. 8 थाना शहर थानेसर, थाना सदर थानेसर की टीम के मध्य कराया गया, जिसमें थाना शहर थानेसर, थाना सदर थानेसर की टीम ने जीत हासिल की।
डीएसपी ने बताया कि इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच बकाया थे, जोकि कोरोना महामारी के कारण नहीं हो पाए थे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग द्वारा इस प्रतियोगिता को दोबारा शुरू का निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पहले से बकाया मैचों को पहले कराया जाएगा। इस अवसर पर लाइन ऑफिसर उप निरीक्षक बलविंद्र सिंह, टीएसआई भीम सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, कर्मबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक नरेश कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।