फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सामूहिक हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गुरदित्ता वासी मोहन नगर को अदालत के आदेश पर भेज दिया है।
विज्ञापन

मनी वासी मोहन नगर थानेसर ने 14 जुलाई को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 12 जुलाई को उसके ताऊ गुरदेव सिंह व कोकली की दिन में कहासुनी हो गई थी । इसी बात की रंजिश रखते हुए काकली, लाड्डा, सुखविंद्र, बब्बू ने उसके भाई सन्नी के साथ मारपीट की थी। उसी रात गुरदित्ता, जसबीर सिंह उर्फ लाड्डा, गुरविंद्र सिंह, कोकली, सिमरनजीत, सुखविंद्र सिंह, बब्बू, मिट्ठू वासी मोहन नगर ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया था। पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी गुरदित्ता को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें