फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने दूसरे आरोपी लक्ष्यदीप उर्फ लक्ष्य वासी वडाला खुर्द थाना खलचिया जिला अमृतसर (पंजाब) को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मामले के पहले आरोपी दिलराज सिंह वासी बाबा बकाला मोड रईया थाना ब्यास जिला अमृतसर को पुलिस जेल भेज चुकी है तथा उसके कब्जे से पुलिस ने एक डंडा, एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल कार की थी। दोनों आरोपी एक बाइक चालक से मोबाइल व 10 हजार रुपये छीनकर फरार हुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 17 दिसंबर को सुखजीत सिंह वासी घमुरखेड़ी के थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 17 दिसंबर की शाम अपनी बाइक पर लेबर लेने के लिए कुरुक्षेत्र जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में एक कार ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके उसे रोक लिया था। जब तक वह कुछ समझता कार से दो नकाबपोश युवक उतरे, जिनके हाथों में तलवार व लोहे की रॉड थी। उन्होंने आते ही उसकी बाइक नीचे गिरा दी व उसका मोबाइल, बाइक की चाबी व 10 हजार रुपये नकदी छीनकर कार में बैठकर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को दी थी। सीआईए-1 ने मामले की गहनता से जांच करते हुए 27 दिसंबर को एक आरोपी दिलराज सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से एक डंडा, एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल कार बरामद किया था तथा अदालत के आदेश से आरोपी को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने 30 दिसंबर को मामले के दूसरे आरोपी लक्ष्यदीप उर्फ लक्ष्य के कब्जे से लोहे की रॉड बरामद कर आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें