फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव हत्याकांड ः प्रेम प्रसंग का किया विरोध, दोस्त ही निकला कातिल

विज्ञापन
संजीव की फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव चढ़ूनी वासी 30 वर्षीय संजीव का कत्ल उसके दोस्त ने ही किया था। एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में जब संजीव ने आरोपी दीपक को समझाया तो उसने शराब की बोतल और पान्ना (औजार) से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने दीपक वासी धौलरा थाना रादौर (यमुनानगर) को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि छह अप्रैल को शाहाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव चढ़ूनी की अनाज मंडी में किसी का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव का चेहरा कुत्तों ने नोच रखा था। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद मृतक के भाई ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। इस दौरान पुलिस को मौके पर ही शराब की टूटी बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिले थे। परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सिर पर सात चोटों के निशान
सीआईए-वन के प्रभारी दिनेश राणा के अनुसार जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि वारदात से पहले आरोपी दीपक ने तीन बार संजीव को कॉल की थी। उसके बाद एक गाड़ी संजीव को लेने उसके गांव पहुंची थी, जिसमें बैठकर संजीव अनाज मंडी पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सिर में गहरी चोट की वजह से संजीव की मौत हुई है, उसके सिर में सात चोटें लगी थीं। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर जब आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि वह संजीव के साथ उसकी ससुराल में आता-जाता था, जहां उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन संजीव को यह मंजूर नहीं था। इस कारण आरोपी ने संजीव की हत्या की साजिश रची। इसके तहत ही वह उसे अनाज मंडी चढूनी लाया, जहां शराब पी गई। संजीव को नशा होने के बाद आरोपी दीपक ने पहले शराब की खाली बोतल उसके सिर में मारी। इसके बाद कार से लोहे का पान्ना निकालकर उसके सिर पर कई वार किए। इससे संजीव की मौके पर ही मौत हो गई थी।

आरोपी दीपक। - फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें