फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पोते की मौत, दादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार पोते की मौत हो गई और दादा घायल हो गए। दोनों स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी में पानीपत जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोशाला बिटना निवासी पप्पू ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पोते अजय के साथ स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी में पानीपत जा रहे थे। अंबाला में जीटी रोड पर रिलायंस टावर के पास कार चालक ने स्कूटी में साइड मार दी। इससे वह और उसका पोता स्कूटी सहित सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने उन्हेंआदेश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें