फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सचखंड ईशर दरबार जुरासी खुर्द के संस्थापक संत बाबा मान सिंह गुरु चरणों में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संत बाबा मान सिंह गुरु चरणों में विलीन
विज्ञापन

- आज अंतिम दर्शन के लिए सचखंड दरबार में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

- मंगलवार को विम्भोर साहिब में देह को जल में किया जाएगा प्रवाहित

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। सचखंड ईशर दरबार जुरासी खुर्द के संस्थापक एवं डेरा प्रमुख संत बाबा मान सिंह शनिवार देर रात को गुरु चरणों में विलीन हो गए। वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मोहाली के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। संत बाबा मान सिंह करीब 80 साल के थे। उनके निधन से उनके समर्थकों सहित पंजाब और क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनकी पार्थिव देह को संगत के दर्शनों के लिए सोमवार को सचखण्ड ईशर दरबार में रखा जाएगा। मंगलवार को उनकी पार्थिव देह को पंजाब नंगल गुरुद्वारा विम्भोर साहिब ले जाया जाएगा। रास्ते में संगत उनकी पार्थिव शरीर को नमन करने के लिए गांव रोहड़ जगीर, दुधन साधा, देवीगढ़ , भुनरहेड़ी, बेहल व पटियाला बाईपास पर गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब से गांव बारन, जख्वाली , माधोपुर चोंक सरहिंद , फतेहगढ़ साहिब , बस्सी पठाना , मोरिंडा , कुराली , रोपड़, आनंदपुर साहिब होते हुए नंगल के लिए ले जाया जाएगा। वहां उनके पार्थिव शरीर को गुरुद्वारा विम्भोर साहिब से ले जाकर जल प्रवाह किया जाएगा।
विज्ञापन




बॉक्स

डेरे में एकत्रित हो रहे समर्थक



उनके निधन की सूचना से भारी संख्या में सिख संगत डेरे में पहुंच रही है। सोमवार सुबह 10 बजे अंतिम दर्शनों उनकी देह को दरबार में रखा जाएगा। मंगलवार को गुरुद्वारा विम्भोर साहिब उनकी देह को जल में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन




बॉक्स

आज मुख्यमंत्री जताएंगे शोक



मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को पहुंचेंगे और संत मान सिंह के गुरु चरणों में विलीन होने पर शोक व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:00 बजे पहुंचेंगे जहां से हुए करनाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें