फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। लंबित मांगें पूरी न होने से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार के प्रति रोष जताया। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण सफाई कर्मचारी खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को न तो स्थाई किया और न ही सरकार के घोषित वेतन का लाभ दिया। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन को भी लागू नहीं किया। इससे कर्मचारियों में भारी निराशा है। सरकार की हठधर्मिता और उदासीन रवैये के कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर गौर नहीं की तो आंदोलन अधिक व्यापक एवं उग्र बनाया जाएगा।
सफाई कर्मचारी संगठन बाबैन ब्लॉक प्रधान रोकी ने कहा कि मार्च 2024 के बजट सत्र में सरकार द्वारा प्रत्येक एक हजार की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी भर्ती करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत प्रदेश में लगभग 9800 पदों पर भर्ती की जानी थी लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए एकसुर में कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्थाई, घोषित वेतनमान लागू करके लंबित भर्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर महासचिव हरपाल, उपप्रधान विरम पाल, सलाहकार सतपाल, राजेश, हुकम चंद, सुनीता और सपना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें