फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रूट किए डायवर्ट फिर भी जाम में फंसा रहा शहर

Sun, 01 Feb 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दोपहर चार बजे पिपली-थर्ड गेट रोड पर सेक्टर पांच के समीप इस तरह जाम में फंसे रहे वा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शनिवार को यातायात व्यवस्था बिगड़ने से पूरा शहर जाम में फंसा रहा और राहगीरों को कई घंटे तक तक परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पिपली-थर्ड गेट रोड पर रही। ये हालात तब रहे जब पुलिस विभाग की ओर रूट डायवर्ट भी कराए गए।
विज्ञापन

शहर में जहां एक ओर नेशनल हाईवे के साथ उमरी में संत शिरोमणी गुरु रवीदास जयंती पर प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया तो वहीं पंजाबी धर्मशाला में भी जजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसी बीच शोभायात्रा भी निकाली गई तो वहीं थीम पार्क में राष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप भी शुरू हुई। ऐसे में एकाएक ही वाहनों की भरमार हो गई, जिससे चारों ओर जाम के हालात बने रहे। हालांकि पुलिस की ओर से चौक-चौराहों पर जवान तैनात किए गए थे लेकिन जाम के समक्ष वे भी बेबस ही दिखाई दिए।
सभी कार्यक्रम स्थलों के आसपास और भी गंभीर हालात रहे, जहां यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। शहर में समारोह स्थल के लिए बसों को छोड़कर सभी बड़े वाहनों को प्रतिबंधित भी किया गया था इसके बावजूद बसाें व छोटे वाहनों की ही भरमार रही। इसका खामियाजा स्कूल बसों में सवार बच्चों से लेकर स्टाफ को भी झेलना पड़ा। पिपली-थर्ड गेट पर अधिक परेशानी के चलते अधिकतर वाहनों को केडीबी रोड से निकालना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें