कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों को कानूनी सहायता व योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए पीएलवी का एक शेडयूल तैयार किया है। इसके अनुसार दो से 28 फरवरी तक इस जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।
उन्होंने कहा कि पीएलवी रजत दो फरवरी को गांव लुखी में, चार फरवरी को गांव बहादुरपुरा गुमरखेडी और सात फरवरी को हसनपुर धुराला में जागरूकता शिविर में कानूनी संबंधी जानकारी देंगे। इसके अलावा पीएलवी अमनप्रीत नौ फरवरी को गांव गुलडेरा, 10 फरवरी को गांव सतौड़ा व स्योंसर, 13 फरवरी को गांव झिंवरहेडी व हेलवा में जागरूकता शिविर का लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएलवी विजय कुमार 16 फरवरी को गांव बण व बपदा में, 17 फरवरी को गांव बदरपुर व लाडवा में,20 फरवरी को गांव बणी व मुरादनगर में आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेंगे। इसी तरह पीएलवी राजपाल की ओर से 20 फरवरी को गांव सोंटी व डूडा, 23 फरवरी को गांव शादीपुर व अंटहेडी में, 24 फरवरी को रामगढ़ व टाटका में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में पीएलवी तनुज कुमार द्वारा 26 फरवरी को बाबैन व कालवा में, 27 फरवरी को गांव भैनी व हमीदपुर में, 28 फरवरी को गांव घिसरपड़ी व बीड मथाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। संवाद