Rosie won in the speech competition and in the poetry recitation
- फोटो : Kurukshetra
(कुरुक्षेत्र) लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के इतिहास एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। यह प्रतियोगिता जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को नमन करने तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
भाषण प्रतियोगिता में उमंग, शिवानी व निशांत तथा काव्य पाठ में रोजी, साक्षी व महक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. रविश चौहान ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अमित वर्मा और प्रो. धर्मवीर सिंह ने निभाई। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. रविश चौहान सहित अन्य स्टाफ ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल ने भी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीरू बाला सहित अन्य मौजूद रहे।