फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर्स ने बताई ज्यादा नमी, जांची तो कम मिली

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में धान की नमी की जांच करवाते हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत । - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने बुधवार को अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर धान खरीद का जायजा लिया। इस दौरान एक किसान ने अपनी धान में राइस मिलर द्वारा अधिक नमी बता कर पैसे काटने की शिकायत दी। उन्होंने तुरंत हैफड के मैनेजर गुरदेव सिंह की ड्यूटी लगाई। इसके बाद किसान की धान की नमी की जांच की गई। जोकि राइस मिलर द्वारा बताई गई नमी से कम पाई गई।
विज्ञापन

चेयरमैन ने सभी एजेंसी के अधिकारियों व राइस मिलरों को सख्ती से निर्देश दिए कि धान खरीद में किसानों के साथ किसी प्रकार की कोई हेराफेरी नहीं करें। जो अधिकारी व कर्मचारी ऐसा करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मंडी में धान लेकर आए किसानों की समस्याओं को भी सुना और धान की नमी व तोल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साफ सुथरा धान आने से खरीद का कार्य जल्द होगा और उठाने का कार्य भी शीघ्र होगा, इससे मंडी में जाम की स्थिति नहीं बनेगी। इस मौके पर ऐजीएम हैफेड सुरेश कुमार, डीएम कुरुक्षेत्र रणधीर सिंह, सतीश कुमार, अजीत कुंडू, मार्केट कमेटी सचिव अंकुर कुमार, मंडी प्रधान राजेश कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार बाजरे के काश्तकारों को देगी 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस
हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि अधिक बारिश के कारण इस बार बाजरे की फसल खराब हुई है। प्रदेश सरकार ने बाजरे के सभी काश्तकारों को 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। इस्माईलाबाद अनाज मंडी में मंगलवार तक 2 लाख 8 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। खरीदे गए धान के करीब 23 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें