फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर-2021 में आयोजित होनी वाली परीक्षा के लिए 27 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा अप्रैल-2021 के घोषित परिणाम के बाद जो परीक्षार्थी आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार करने के इच्छुक हैं। वे सितंबर-2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 27 अगस्त तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) अप्रैल-2021 के घोषित हुए परिणाम से जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं है और वह सितंबर-2021 की परीक्षा में बिना शुल्क के प्रविष्ट होता है तथा उसका परिणाम रि-अपीयर या अनुत्तीर्ण रहता है तो ऐसे परीक्षार्थियों का सितंबर-2021 का परीक्षा परिणाम ही मान्य होगा। इसके साथ-साथ जो परीक्षार्थी अप्रैल-2021 के परिणाम से संतुष्ट है और वे सितंबर-2021 की आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा देना चाहते है तो वह सेकेंडरी के लिए 900 रुपये शुल्क सहित तथा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1050 रुपये शुल्क सहित आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें