शाहाबाद। बार एसोसिएशन शाहाबाद का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें बेहद कड़े मुकाबले में रणदीप सिंह राणा ने गुरप्रीत सिंह बाछल को एक वोट से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया।
प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इस पद के लिए 126 वोट पड़े। रणदीप सिंह राणा को 63 और गुरप्रीत सिंह बाछल ने 62 वोट मिले। राणा एक वोट से प्रधान पद का चुनाव जीत गए। महासचिव पद के लिए जसबीर सिंह को 91 और नीतू देवी को 35 वोट मिले। इसी तरह जसबीर सिंह 56 वोट अधिक पाकर महासचिव बने। जबकि दलजीत सिंह ढींढसा को सर्वसम्मति से उपप्रधान, हिमांशु आनंद को सहसचिव और कुलजीत सिंह को खजांची चयनित किया गया। चुनाव अधिकारी गौतम बठला ने विजेता उम्मीदवारों का मुंह मीठा कराया और उनका अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रधान रणदीप सिंह राणा ने कहा कि वह अपने साथियों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जहां भी जरूरत होगी संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर संदीप टीवाणा, रमित शर्मा, नीतीश शर्मा, राकेश गुलाटी, संदीप गाबा, विक्रम राणा, राकेश श्योराण, पंकज ढींढसा, संदीप सोढ़ी, एसके सैनी, बलविंद्र भसीन, वीरेंद्र बिंदा, परविंद्र संधू, अनिल, रकबीर सिंह, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, रविंद्र कौर, राजबीर बागला, सुशील कुमार और अजीत पाल मौजूद रहे।