फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नशिप के लिए भटक रहे भावी चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय से पास आउट हुए 40 से अधिक भावी चिकित्सक इंटर्नशिप के लिए भटक रहे हैं। पिछले माह बीएएमएस की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थी आयुष विभाग पंचकूला और पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक में भी इंटर्नशिप के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला। इन चिकित्सकों ने बुधवार को आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुुराना से मुलाकात की।
विद्यार्थियों का कहना है कि 27 सितंबर को उनका परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इसके बाद वह पंजीकरण के लिए आयुष विभाग पंचकूला और फिर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में अपने दस्तावेज जमा करा चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक कॉलेज प्रशासन के पास उनके पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं भेजे गए। इसी कारण वह इंटर्नशिप शुरू करने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वे एक साल की इंटर्नशिप पूरी नहीं करेंगे, तब तक उन्हें पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में योग्य नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विद्यार्थियों की इंटर्नशिप शुरू कराने के लिए वे कई बार रोहतक विवि प्रशासन से बातचीत कर चुके हैं। एक माह पहले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है और पांच दिन पहले ही पंचकूला आयुष विभाग से पंजीकरण होकर फाइल कॉलेज पहुंची है। इसके बाद यह फाइल तुरंत पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय भेज दी थी, लेकिन वहां अभी तक पंजीकरण नहीं किया। वे आज फिर इस संदर्भ में विवि प्रशासन से बातचीत करेंगे।
डॉ. देवेंद्र खुराना, प्राचार्य, श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें