फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: PM मोदी की मन की बात के जरिये राष्ट्रीय फलक पर छाया गांव किरमिच, गांव से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Sun, 29 Jan 2023 04:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गांव किरमिच से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसपर लोगों में खुशी की लहर हुई। प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज पैदा करने, व लोकतंत्र को प्रगाढ़ करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल रविवार को पहली बार मन की बात की, जिसका हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच भी अहम हिस्सा बना। मन की बात कार्यक्रम के 97वें एपिसोड की शुरूआत ही गांव किरमिच से हुई तो इसमें प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज पैदा करने से लेकर लोकतंत्र को और प्रगाढ़ किए जाने, ई-वेस्ट से बेस्ट निकालने सहित कई अहम संदेश दिए।

विज्ञापन


कार्यक्रम से सीधे जुड़कर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनपर प्रधानमंत्री के संदेश का गहरा असर भी दिखाई दिया। ग्रामीणों ने अपने विचार भी सांझा किए तो प्रधानमंत्री की मन की बात जैसे कार्यक्रमों की जमकर सराहना भी की। कार्यक्रम को लेकर गांव के लोगों में एक दिन पहले से ही उत्साह बना हुआ था।

बता दें कि इस बार मन की बात कार्यक्रम से हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, मेघालय, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा व उत्तरप्रदेश सीधे तौर पर जुड़े। इसमें हरियाणा से एकमात्र गांव किरमिच के बूथ नंबर 180 कालू पट्टी से किसान धुम्मन सिंह का चयन किया गया था तो वहीं कार्यक्रम के लिए व्याप्क तैयारियां भी की गई।
विज्ञापन


गांव के सरपंच रणबीर सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां एलईडी पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी तो वहीं इसी दौरान किसान धुम्मन सिंह, गांव के सरपंच रणबीर सिंह, प्रीतम सिंह, हुकुम चंद, प्रेम सिंह व राजपाल सहित 12 ग्रामीणों ने अपने विचार भी सांझा किए।

हालांकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ किसी का सीधा संवाद नहीं हुआ, लेकिन गांव किरमिच में किया गया। यह कार्यक्रम सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ टीवी पर दिखाई दिया तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। करीब 26 मिनट के इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी तो वहीं इसी दौरान मौके पर पहुंची दूरदर्शन की टीम के जरिये अपने विचार भी सांझा किए।

इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मोटे अनाज को लेकर दिए संदेश को सबसे पहले अपनाने की बात की। उन्होंने कहा कि यह हर किसान के हित में है और विशेषतौर पर इससे इस खेती को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने जब जिक्र किया कि योगा दिवस के साथ-साथ वर्ष 2023 को मोटे अनाज के वर्ष के रूप में मनाने का संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के प्रयासों के चलते ही निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह में की गई कईं नई पहल को लेकर देश भर में की जा रही सराहना की चर्चा की तो वहीं मोटे अनाज को लेकर इंटरप्योर बने लोगों के उदारण भी दिए।  इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रामपाल पाली, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास भी मौजूद रहे।

हर छोटी बात को छू रहे प्रधानमंत्री, ऐसा पहली बार हुआ ः धुम्मन
धुम्मन सिंह किरमिच का कहना है कि उनका व गांव किरमिच का इस कार्यक्रम के लिए चयन होना गर्व की बात है। आज पूरे देश भर में गांव का नाम पहुंचा है तो यहां के लोगों के सुझाव भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटी बात को छू रहे हैं, जिसके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं रखता था।

ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री एक साथ देश भर से कचरा उठाने वाले से लेकर रिक्शा चलाने वाले, किसान , मजदूर व हर वर्ग के लोगों के साथ सीधे तौर पर जुड़ रहे हैं। इससे देश में एकजुटता का संदेश जा रहा है। प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज पर विशेष तौर पर चर्चा की, जो हरियाणा की प्रमुख खेती है। इससे किसानों का हौंसला बढ़ा है। उनके इस संदेश से मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें