फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के 56 डेलीगेट के चुनाव के लिए हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के कोलजियम के 56 डेलीगेट के चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए। वोट डालने के उपरांत मतपत्रों की गिनती की गई। रिटर्निंग ऑफिसर एमआर हालू ने चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले डेलीगेट्स के नामों की घोषणा की। नतीजे घोषित होने के बाद विजयी डेलीगेट्स के समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं दूसरी ओर हार के बाद कई प्रत्याशियों के चेहरे लटके हुए दिखे।
विज्ञापन

बता दें कि श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला के कोलेजियम के 145 जोन के डेलीगेट के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। 252 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन वापिस लेने के बाद 89 डेलीगेट्स निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया था, जबकि मैदान में 56 डेलीगेट्स के लिए मतदान होना था। रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर सायं चार बजे तक मतदाताओं ने अपने वोट डालेे। मतदान के बाद विजयी डेलीगेट्स की घोषणा कर दी गई। विजयी उम्मीदवारों में मुख्य रूप से प्रधान पद के मजबूत प्रत्याशी सूरजभान के साथ साथ केडीबी के सदस्य कृष्ण चंद रंगा, ओमप्रकाश ओपी, धर्मबीर सिंह, बलदेव सिंह कल्याण एडवोकेट शामिल हैं। कई ऐसे मजबूत प्रत्याशियों को भी हार मिली है, जो अपनी जीत के दावे कर रहे थे। रिटर्निंग ऑफिसर एमआर हालू ने बताया कि एक जोन में परिणाम को रोक लिया गया है, जिसको सोमवार को एक प्रत्याशी की आपत्ति सुनने के बाद फैसला लिया जाएगा।
रिटर्निंग आफिसर एमआर हालू ने बताया कि कोलजियम डेलीगेट्स के लिए 89 डेलीगेट्स नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद निर्विरोध चुने जाने निश्चित हो गए थे। निर्विरोध चुने गए डेलीगेट्स के परिणामों की आज घोषणा की गई है। मतदान और नतीजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एमआर हालू ने बताया कि तीन महिलाएं भी डेलीगेट चुनाव में निर्विरोध चुनी गई थी। कोलजियम जोन नं 17 से जोगिंद्रो देवी, 28 से संतोष बाला और जोन नं 34 से राधा रानी आलियान चुनी गई थी। जिनके परिणामों की आज घोषणा की गई है।
जोन नं 25 से हवा सिंह रंगा और बलदेव सिंह कल्याण एडवोकेट डेलीगेट का चुनाव लड़ रहे थे। इस जोन में दोनों प्रत्याशियों को 9-9 वोट मिले। जिसके बाद हार जीत का फैसला टास से हुआ। टास बलदेव सिंह कल्याण के हक में हुआ। जिसके बाद बलदेव सिंह कल्याण को इस जोन से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें