फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में शामिल महिला के कथित प्रेमी को पुलिस ने लिया दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अमीन के फारुख हत्याकांड मामले में शामिल आरोपी महिला व उसके साथी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी नितेश वासी लालबाग (दिल्ली) को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया आरोपी नितेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मंगलवार को आरोपी महिला शबनम को दिल्ली लेकर पहुंची थी। यहां आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी नितेश को काबू कर लिया था। वीरवार को आरोपी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
बता दें 22 सितंबर को मुरारी वासी अमीन ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बहनोई फारुख दिल्ली आजाद नगर से आकर अपने परिवार के साथ गांव अमीन में रह रहा था। करीब 20 दिन पहले वह अपने परिवार को बगैर बताए कहीं चला गया था। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसी दौरान 25 सितंबर को थाना केयूके पुलिस मामले में जांच करते हुए गुमशुदा फारुख के पुराने मकान लालबाग आजाद नगर दिल्ली पहुंची थी।
यहां पुलिस को फारुख की पत्नी शबनम अपने दोनों बच्चों के साथ मिली थी। पुलिस पूछताछ में शबनम फारुख के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। लिहाजा, 26 सितंबर को पुलिस ने शबनम को शामिल जांच करके पूछताछ की तो महिला ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त नितेश के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। शव को अमीन स्थित उसके मकान में बने कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया था तथा ऊपर मिट्टी डाल दी। हत्या के बाद उन्होंने खून से सनी चादर और एक कट्टे को जला दिया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला के कथित प्रेमी नितेश को दो दिन के रिमांड पर लिया है तथा महिला को कारागार भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें