फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर लिया चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या करके शव को मिट्टी में दबाकर सबूत मिटाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से महिला को चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस हत्याकांड पर में शामिल महिला का कथित प्रेमी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं महिला के दोनों बच्चे भी उसी के साथ जेल में ही रहने को मजबूर हो रहे हैं। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 सितंबर को मुरारी वासी अमीन ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बहनोई फारुख दिल्ली आजाद नगर का रहने वाला था और पिछले चार साल से अपने परिवार के साथ गांव अमीन में रह रहा था। करीब 20 दिन पहले वह अपने परिवार को बगैर बताए कहीं चला गया था। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इसी दौरान 25 सितंबर को थाना केयूके पुलिस मामले में जांच करते हुए गुमशुदा फारुख के पुराने मकान लालबाग आजाद नगर दिल्ली पहुंची थी। यहां पुलिस को फारुख की पत्नी शबनम अपने दोनों बच्चों के साथ मिली थी। पुलिस पूछताछ में शबनम फारुख के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। लिहाजा, 26 सितंबर को पुलिस ने शबनम को शामिल जांच किया गया था। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त हितेश वासी लालबाग के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने पति की चाकू मारकर हत्या करके शव को अमीन स्थित उसके मकान में बने कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया था तथा ऊपर मिट्टी डाल दी। हत्या के बाद उन्होंने खून से सनी चादर व एक कट्टे को जला दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर जमीन से शव से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना केयूके प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस ने मामले में हत्या करने व हत्या के बाद सबूत मिटाने की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस टीम ने आरोपी महिला को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कल्पना चावला अस्पताल करनाल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें