फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से झगड़ा करके घर से लापता युवक को पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन दिन पहले घर से लापता हुए नाबालिग किशोर को तलाश कर उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया है। सूरज बहन से झगड़ा करके घर से बिना बताए कहीं चला गया था। तीन दिन के बाद पुलिस ने सूरज को लाडवा क्षेत्र से ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि चार जून को थाना शहर थानेसर के तहत सेक्टर-आठ की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक बेटा और चार बेटियां हैं। तीन जून को उसके बेटे सूरज (12) का बहन के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद सूरज बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उन्होंने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उसने इसकी शिकायत शहर थानेसर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच सेक्टर-सात पुलिस चौकी को सौंप दी। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान सूरज को लाडवा क्षेत्र से ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें