फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने पहुंचे जेजेपी के दो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस हिरासत में जेजेपी नेता डॉ. जसविंदर खैरा व योगेश शर्मा। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने पहुंचे दो जेजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवा जेजेपी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैरा व हल्काध्यक्ष योगेश शर्मा जिले में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों नेताओं को वीआईपी गेट से करीब तीन बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों नेताओं को सुभाष मंडी चौकी ले गई, जहां पर करीब तीन घंटे तक दोनों को बैठाए रखा। डॉ. जसविंदर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर अत्याचार और शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही और राजनीतिक दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। प्रशासन ने गृह मंत्री से मिलने ही नहीं दिया। वीआईपी गेट पर ही पुलिस अधीक्षक ने उनसे ज्ञापन ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर सुभाष मंडी चौकी लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें