कुरुक्षेत्र। अग्रवाल सभा के प्रधान एडवोकेट सचिन गुप्ता। विज्ञप्ति
पिपली। अग्रवाल सभा सेक्टर पांच की ओर से रविवार को पिपली के निजी पैलेस में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के प्रधान एडवोकेट सचिन गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक मित्तल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध उद्योगपति पंकज गुप्ता मौजूद रहेंगे व अध्यक्षता श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता करेंगे।
सुबह 9:30 बजे हवन यज्ञ के साथ समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। 11 बजे अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित किया जाएगा। 11:30 बजे बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सभा के सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि समारोह में रंगोली, शतरंज, तम्बोला, म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सभा के उप प्रधान राजीव गोयल, कैशियर आरपी गुप्ता व सह सचिव विपिन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगी रंगोली के लिए सामान साथ लाएं और शतरंज खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए सामान साथ लाएं।