फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टर, बैटरी खरीदकर भुगतान न करने वाला पुलिस ने पकड़ा, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुकानदार से धोखाधड़ी करके इन्वर्टर बैटरी लगवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी करने की कई वारदात कबूल की है।
विज्ञापन

सुरेश पाल वासी पलवल (कुरुक्षेत्र) ने 23 फरवरी को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सलारपुर रोड पर बिजली के सामान की दुकान है। तीन जनवरी को साहिल को उसकी दुकान से साढ़े 27 हजार रुपये कीमत की दो बैटरी व दो इन्वर्टर खरीदे थे। उसने ऑनलाइन भुगतान करने का आश्वासन दिया था तथा पैसे भेजने का एक स्क्रीन शॉट उसके पास भेजा था, जबकि उसके अकाउंट में भुगतान नहीं हुआ था। उसने साहिल को रोककर पूछताछ की तो उसने दुकान पर आकर पेमेंट ले जाने की बात कही थी।
अगले दिन तक उसके अकाउंट में भुगतान नहीं हुआ तो उसने उसे फोन किया था, जिस पर वह भुगतान करने के लिए टाल-मटोल करने लगा। बाद में उसने उसने फोन उठाना छोड़ दिया था। वह उनके बताए होटल और दुकान पर पहुंचा तो पता चला कि वह होटल छोड़ चुका है तथा दुकान किसी अन्य व्यक्ति की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दुकानदारों से सामान खरीदकर धोखाधड़ी करता था। इस तरह से उसने जिले में अन्य कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें