फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर लगने से ट्राले में सो रहे व्यक्ति की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा इंद्री चौक के पास ट्राले की टक्कर लगने से दूसरे ट्राले में सोए एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चालक घायल हो गया। मृतक की शनाख्त राजेंद्र वासी कैमला (करनाल) के रूप में हुई है, जो कि ट्राले पर सेकेंड ड्राइवर था। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में संदीप कुमार वासी बालू भाता (कैथल) हाल वासी कुटेल (करनाल) ने कहा कि वह ट्राले पर ड्राइवर लगा हुआ है।
विज्ञापन

उसी ट्राले पर उसके साथ दूसरा ड्राइवर राजेंद्र भी लगा हुआ है। वह दोनों ट्राले में बिलासपुर (यमुनानगर) से रेत लाने का काम करते है। 16 अगस्त रात करीब 8 बजे वह दोनों गाड़ी लेकर बिलासपुर के लिए चले थे। वह गाड़ी चला रहा था तथा राजेंद्र उसके पीछे वाली सीट पर सो हुआ था। जैसे ही रात करीब 11 बजे वह इंद्री चौक लाडवा के पास पहुंचे तो यमुनानगर की तरफ से आए ट्राला चालक ने अपने ट्राले को इंद्री चौक से मोड़ते हुए सीधी टक्कर उसके ट्राले में ड्राइवर साइड मारी दी, जिससे उसके पांव, चेहरे व छाती में गुम चोट लगी।
वहीं पिछली सीट पर सो रहे राजेंद्र के सिर और मुंह पर काफी चोटें आई। राहगीरों ने उन दोनों को गाड़ी से निकालकर सीएचसी लाडवा ले गए, जहां राजेंद्र को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही राजेंद्र की अधिक चोटें लगने के कारण मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्राला नंबर के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें