फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में लगातार बढ़ रही उमस, चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों गर्मी पूरा कहर ढाए हुए है। उमस के कारण होने वाली चिपचिपाहट सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। स्थिति ऐसी बनी हुई है कि पंखे के आगे बैठकर भी राहत नहीं मिल पा रही है। अब लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। 30 जून को मानसून सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इससे पहले के दो दिन काटना मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में 60 प्रतिशत से भी ज्यादा उमस दर्ज की गई। वहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक गर्मी ने सबसे ज्यादा परेशान किया। मौसम विभाग अनुसार अभी दो दिन मंगलवार और बुधवार को गर्मी और भी ज्यादा सताएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री वहीं बुधवार को 41/28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं वीरवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। वीरवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उसके बाद शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार को फिर से बारिश की 35, सोमवार को 60, मंगलवार को 61 ओर बुधवार को 50 प्रतिशत संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें