फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की वादाखिलाफी का मामला पहुंचा सीएम दरबार, 4 को शिष्टमंडल सीएम से करेंगे भेंट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्षत्रिय संघर्ष समिति के बैनर तले राजपूत धर्मशाला को ताला लगाते समाज के लोग। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्षत्रिय संघर्ष समिति के बैनर तले राजपूत समाज के लोगों ने बुधवार को राजपूत धर्मशाला व स्कूल पर ताला जड़ दिया। राजपूत समाज के लोग क्षत्रिय सभा में सदस्यता खुलवाने के मामले में विधायक सुभाष सुधा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर आंदोलनरत है। इस मामले को लेकर क्षत्रिय सभा का शिष्टमंडल 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री से करनाल में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

क्षत्रिय संघर्ष समिति संयोजक मोहन सिंह राणा ने कहा कि जल्द ही राजपूत समाज के लोगों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और सभा की सदस्यता खुलवाने का आग्रह करेगा। इसके साथ ही विधायक सुभाष सुधा की वादाखिलाफी के बारे में भी सीएम को अवगत कराया जाएगा। तिलक राज राणा ने कहा कि थानेसर के विधायक के आवास के बाहर पूरे प्रदेश भर से राजपूत समाज के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। अगर वह अपने किए हुए वादे पर पूरा नहीं उतरते तो हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश भर से राजपूत इकट्ठा होकर विधायक के आवास का घेराव करेंगे। धरने में कुरुक्षेत्र, करनाल, कलायत, कैथल व अन्य जिलों से भी क्षत्रिय समाज के लोग आए हुए हैं। इस मौके पर डॉ. वीबी राणा, सुगमपाल राणा, संजीव राणा, विक्रम, एमएस राणा, जितेंद्र राणा, सुरेश राणा, अनु राणा, राघवेंद्र तोमर, तेजपाल राणा, अंकित राणा, राजबीर, विक्रम, प्रताप राणा, चंद्रपाल राणा, जयपाल सिंह, भूपिंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें