फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने किया प्रेमचंद का पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बन वासी सेल्समैन 47 वर्षीय प्रेमचंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की पेचीदगी को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई। इससे पहले पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने लाडवा-इंद्री चौक पर साढ़े 6 घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में एसपी के आश्वासन पर परिजन जाम खोलने को राजी हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल के आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा, पैथोलॉजिस्ट डॉ विनोद तंवर व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहता की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, हालांकि रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। लिहाजा अब पुलिस मामले की जांच के लिए विसरा रिपोर्ट का सहारा लेगी। सोमवार को विसरा जांच के लिए मधुबन (करनाल) भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट को आधार बनाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस को एसएफएल रिपोर्ट का भी इंतजार है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया है। इसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले किया और शाम को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि वीरवार सुबह बाबैन की इंदिरा कॉलोनी से प्रेम चंद का शव बरामद हुआ था। पुलिस को शव के पास सल्फास की डिब्बी, पानी की बोतल व चूड़ियों के टुकड़े बरामद हुए थे तथा सिर में बायीं तरफ चोट लगी हुई थी। परिजनों ने बाबैन वासी एक महिला पर हत्या करके शव बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमचंद की मौत के मामले में 174 की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने और शव लेने से इनकार करते हुए वीरवार की शाम 5 बजे लाडवा इंद्री चौक पर जाम लगा दिया था। रात करीब साढ़े 11 बजे एसपी हिमांशु गर्ग के आश्वासन के बाद परिजन जाम खोलने पर राजी हुए। मामले को लेकर बाबैन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम तीन विशेषज्ञ डॉक्टर के पैनल से कराया है। पीएमआर से मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। अब विसरा जांच के बाद ही मौत की वजह का खुलासा होगा।
रात साढ़े 11 बजे तक लगाया जाम
प्रेमचंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने शव लेने से इंकार करके लाडवा इंद्री चौक पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीरवार रात एसपी के आश्वासन पर परिजन जाम खोलने पर राजी हुए।
विज्ञापन

डीएसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
डीएसपी भारत भूषण ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच के लिए बाबैन थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पांच लोगों की टीम बनाई गई है। सोमवार को विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें