फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में महिला की दर्दनाक मौत: सड़क पर घूम रहे गोवंशों ने टक्कर मारकर पैरों से कुचला, लोगों में गुस्सा

Sat, 27 Jul 2024 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में महिला घुटनों में परेशानी के चलते अपनी छड़ी के सहारे घर से बाहर निकली थी कि गली में घूम रही कहीं गोवंश में से एक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गई तो गोवंश उसे पर टक्कर मारता रहा जिसके चलते महिला के मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश जानलेवा साबित हो रहे हैं। पटेल नगर में एक बुजुर्ग महिला को गोवंश ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान करीब 70 वर्षीय गुरदीप कौर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


महिला घुटनों में परेशानी के चलते अपनी छड़ी के सहारे घर से बाहर निकली थी कि गली में घूम रही कहीं गोवंश में से एक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गई तो गोवंश उसे पर टक्कर मारता रहा जिसके चलते महिला के मौके पर मौत हो गई। इसके बाद भी गोवंश महिला को करने के बाद भी काफी समय तक टक्कर मारता रहा। हालांकि आसपास लोगों ने महिला को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिस्म भी गोवंश बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से मार रहा है। 

विज्ञापन


इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है तो वही प्रशासन द्वारा सड़कों पर घूम रहे गोवंश को लेकर प्रबंधन ने किए जाने पर गहरा रोष है। धर्म नगरी की सड़कों पर दिन-रात बेसहारा गोवंश का डेरा लगा रहता है करीब 600 से ज्यादा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। हालांकि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर दो वंश को सड़कों से हटाने को लेकर अभियान भी चलाई जाते रहे लेकिन यह सभी फेल ही रहे।
विज्ञापन


जिला व नगर प्रशासन गोवंश मुक्त सड़के बनाने के दावे करता रहा लेकिन आज भी मुख्य सड़कों से लेकर सेक्टर व कॉलोनी की गलियों में भी गोवंश के झुंड घूम रहे हैं। मृतक के रिश्तेदार जसवीर सिंह का कहना है कि गोवंश गुरदीप कौर को मौत के बाद भी काफी देर तक टक्कर मारता रहा जब किसी तरह उसे छुड़ाया तो अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें