फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्रिकेट प्रतियोगिता में पबसर ने कौल की टीम को हराया

Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्रिकेट प्रतियोगिता में ​भिड़ती टीमें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुरमी डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कौल और पबसर के बीच खेले गए मुकाबले में पबसर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कौल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए।
टीम की ओर से नितिन ने सबसे ज्यादा 17 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे। पबसर की ओर से काला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पबसर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर चार ओवर में 58 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पबसर की ओर से काला ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे। वहीं कौल की तरफ से नितिन ने एक ओवर में चार रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में गढ़ी रोड़ान की टीम ने सरसा को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरसा की टीम 53 रन ही बना सकी। जवाब में गढ़ी रोड़ान की टीम ने बिना विकेट खोए मात्र तीन ओवर में 57 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें