फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा में संचालकों ने बंद रखे आईलेट्स सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-इंद्री रोड पर आईलेट्स सेंटर पर दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के विरोध में बुधवार को जिले के आईलेट्स सेंटरों ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से संचालकों सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग रखी। वहीं लाडवा में भी घटना का विरोध देखने को मिला। यहां संचालकों ने अपने सेंटर बंद रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

वहीं समाजसेवी संदीप गर्ग ने घटना की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। गर्ग ने कहा कि जल्द से जल्द इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए। इससे पूरे व्यापारी वर्ग को धक्का लगा है। आज कोई अपने आप में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
वहीं ऑल आइलेट्स सेंटर एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी घटना है। पूरे प्रदेश के सभी आइलेट्स सेंटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस पूरे मामले का खुलासा करें। इस घटना विरोध में आईलेट्स सेंटरों में बुधवार को ताले लटके रहे और किसी बच्चे को कोचिंग नहीं दी गई।
विज्ञापन

वहीं घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। लाडवा के डीएसपी जय सिंह का कहना है कि पुलिस व सीआईए की टीमें आरोपियों की तलाश करने में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे, किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें