फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के मात्र दो सक्रिय केस, अस्पताल में किया दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 629 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के दो ही सक्रिय मरीज हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुरुक्षेत्र में लिए गए 4 लाख 68 हजार 166 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने कहा कि जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.38 फीसदी तो सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.51 फीसदी पर पहुंच गया है। बताया कि आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 629 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुरुक्षेत्र में अब तक 22124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21766 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 2 स्थानों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार शीला नगर और न्यू कॉलोनी कुरुक्षेत्र में बनाए गए दो कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समय अवधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए करना होगा कोविड गाइडलाइन का पालन
उपमंडल अधिकारी नागरिक नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालन करना है। आमजन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई हिदायतों की अनुपालन के बारे में सचेत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने का काम किया गया है। एसडीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को रोकने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन और हिदायतों की मजबूती से पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें