फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृषि ड्रोन के प्रशिक्षण के लिए 13 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि ड्रोन पॉयलट के प्रशिक्षण के लिए जिले के किसानों और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। आवेदक किसी एफपीओ अथवा सीएचसी का सदस्य होना चाहिए तथा उसके पास वैलिड पासपोर्ट होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मील ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र से 38 किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण करनाल में दिया जाएगा। प्रशिक्षु को कोई फीस अथवा खर्च नहीं देना होगा। ट्रेनिंग पर जो भी खर्च होगा उसे कृषि विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि आठ दिन होगी। सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर 13 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर कृषि उपनिदेशक व सहायक कृषि अभियंता द्वारा सभी आवेदकों के दस्तावेजों का निरीक्षण उपरांत योग्यताओं की वेटेज के आधार पर मेरिट बनाकर चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें