फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। अंबाला जीटी रोड पर गांव मोहड़ी के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी कन्हैया ने कहा कि वह कैंटर पर ड्राइवरी करता है। उसके साथ मेवला पट्टी गाजियाबाद निवासी सतबीर क्लीनर का कार्य करता है। बीते दिन वह अपनी गाड़ी में सामान लोड करके दोपहर के समय खेड़की दौला गुरुग्राम से पंचकूला के लिए चले थे। जब वह रात के समय जीटी रोड नजदीक भाईचारा होटल गांव मोहड़ी के पास पहुंचे थे। इस दौरान एक ट्राला चालक ने पीछे से ओवरटेक करके उसकी गाड़ी के सामने से आकर एकदम ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी गाड़ी ट्राले के पीछे जा लगी, जिसमें क्लीनर सतबीर सिंह व गाड़ी में पीछे सामान पर बैठे कमलेश, प्रियंका, सावित्री, अंगूरी व खुशी को भी चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस का इंतजाम करके आदेश अस्पताल मोहड़ी में दाखिल करवा दिया। वहां इलाज के दौरान क्लीनर सतबीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें