फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को 5 मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से सैंपलों की जांच करने पर कुरुक्षेत्र में कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आ रहा। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में एक्टिव केसों का आंकड़ा भी दहाई के अंक से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल पांच कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस अपने घर पहुंचे हैं। अब कुरुक्षेत्र में सिर्फ 7 कोरोना एक्टिव केस रह गए है। इनमें से चार मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया हुआ है, जबकि तीन मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में दाखिल किया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और कुरुक्षेत्र में अब तक 21748 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन

अभी तक लिए गए 462266 में से 438368 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी पर और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.80 पर पहुंच गया है। बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1624 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1541 और रैपिड एंटीजन के 83 सैंपल शामिल है। सोमवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है और 5 व्यक्तियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया कि अब तक 22111 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21748 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
तीन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार सोमवार को गांव थेमल बोडा पिहोवा, झंडौला गुढा, ज्योतिसर में बनाए गए 3 कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बचाव को लेकर आज 21 जगहों पर लगेगी वैक्सीन : डॉ. अनुपमा
उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त मंगलवार को 21 जगहों पर कोविशील्ड और कोवॉक्सीन लगवाएं जाएंगे। इस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। शेड्यूल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में कोविशील्ड व कोवैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग 2 काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा सीएचसी पिहोवा, सीएचसी मथाना, पीएचसी गुढ़ा, पीएचसी टाटका, कृष्णा नगर गामडी में कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। राजकीय स्कूल सैंसा, पीएचसी रामगढ़ रोड, सीएचसी मथाना, गुरुब्रह मंदिर अमीन, राजकीय स्कूल पलवल, राजकीय स्कूल बीड अमीन, ज्योतिसर सब सेंटर, सीएचसी बारना, सीएचसी लाडवा, सीएचसी बाबैन, पीआर ग्लोबल सेंटर लाडवा रोड शाहाबाद, महंत प्रभात फेरी स्कूल श्याम कॉलोनी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र तथा पॉली क्लिनिक सेक्टर 4 में कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें