फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे ही ले सकेंगे एनडीसी

विज्ञापन
सर्किट हाउस में राजस्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक लेते थानेसर विधायक सुभाष सुधा। स - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की तरफ से जारी किए जाने वाले नो डयूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) की त्रुटियों को अब जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) के स्तर पर सात दिन के अंदर ठीक किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं लोग ऑनलाइन प्रणाली से घर बैठे ही एनडीसी ले सकेंगे। इस मामले में विधायक सुभाष सुधा सर्किट हाउस में राजस्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों संयुक्त बैठक ली।
विधायक ने कहा कि जिला नगर आयुक्त की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में जिन वैध कॉलोनियों को गलती से अवैध दिखाया गया है, उन्हें ठीक करके वैध दिखाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से अधिकारी और कर्मचारी जल्दी से सर्वे करके अपनी रिपोर्ट जिला नगर आयुक्त को सौंपेंगे। नगर परिषद की तरफ से अप्रूवड कॉलोनियों के लिए ही एनडीसी जारी किया जाएगा और सेक्टर 4 व 8 के प्रॉपर्टी सर्वे में जिन संपत्तियों की आईडी बन चुकी है और ब्योरा नहीं है उन संपत्तियों की आईडी में ब्योरे का डाटा अपडेट किया जाए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिन संपत्तियों के मालिक के पास प्रॉपर्टी आईडी नहीं है वह नगर परिषद कार्यालय में आकर या फिर नगरपरिषद द्वारा लगाए जा रहे वार्ड शिविरों में अपनी प्रॉपर्टी आईडी ले सकता है। विधायक ने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी संपत्ति की आईडी है वह घर बैठे ही एनडीसी का प्रिंट निकाल सकते हैं। इसके लिए सरकार ने पीएमएस हरियाणा डॉट इन की एक वेबसाइट तैयार की है। इतना ही नहीं इस वेबसाइट से अपनी संपत्ति की त्रुटियों को देखकर अभी हाल में ही चल रहे सर्वे के दौरान ठीक करा सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति घर बैठे ही ऑनलाइन प्रणाली से टैक्स भर सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने एनडीसी जारी करने और प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि उनके कार्यालय में आने वाली सभी त्रुटियों को 7 दिनों के अंदर-अंदर ठीक कर दिया जाएगा। इस मौके पर नप ईओ बलबीर सिंह, सचिव अजीत अरोडा,समाजसेवी प्रदीप झां, गुरनाम मंगौली, सुरेश सैनी कुक्कू, देवीदयाल शर्मा, राकेश मेहता, संजू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें