फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और पुरुष जवानों ने की परेड की रिहर्सल

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल करती महिला पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस पर पहली बार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी लग हैं। पुलिस लाइन पिपली के प्रांगण में रिहर्सल के दौरान पुरुष व महिला पुलिस के साथ होमगार्ड के जवानों ने परेड की रिहर्सल की गई है।
इससे पहले जिला स्तरीय कार्यक्रम द्रोणाचार्य स्टेडियम, नई अनाज मंडी या फिर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण के आयोजित होता था। कोविड के चलते कार्यक्रम के सूक्ष्म रूप के मद्देनजर इस बार का आयोजन पुलिस लाइन में किया जा रहा है। इस बार प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ध्वजारोहण करेंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार के निर्देशानुसार पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने परेड का अभ्यास किया। परेड कमांडर ने टीमों को मौके पर ही कमियों को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार और धूमधाम से मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। परेड सहित अन्य कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू कर दी गई है और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस वर्ष ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कार्यक्रम कोविड का नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ऐसे भी व्यक्ति को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी जिसने कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज का कोर्स पूरा न कर लिया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें