फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खिलाड़ियों की फिटनेस में सुधार लाएगा वाट बाइक प्रो

विज्ञापन
वाट बाइक प्रो चलाकर देखते साई प्रभारी कुलदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाड़ियों की फिटनेस में निखार लाने में वाट बाइक प्रो अहम भूमिका अदा करेगी। यह वाट बाइक भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की तरफ से उपलब्ध कराई गई है। इस वाट बाइक पर चार लाख 72 हजार रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण की जिला शाखा में वाट बाइक प्रो स्थापित की गई है। इस वाट वाइक प्रो का लोकार्पण शनिवार को साई प्रभारी कुलदीप सिंह ने किया है। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशिका ललिता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साई प्रशासन सोनीपत की तरफ से खिलाड़ी की फिटनेस में निखार लाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाट लाइक प्रो उपलब्ध कराई है। इस आधुनिक बाइक पर खिलाड़ी की आंतरिक फिटनेस के बारे में जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा इस वाट बाइक प्रो से खिलाड़ी की फिटनेस में सुधार लाने के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें