कुरुक्षेत्र। सफाई अभियान को लेकर डीएमसी अमन वर्मा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। फरवरी के अंतिम सप्ताह में या मार्च की शुरूआत में स्वच्छता परीक्षा होगी, इसके लिए धर्मनगरी तैयारी में जुट गई है। जहां हुड्डा विभाग ने अपने अधीन सेक्टर दो, 30, 10 व 17 में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वहीं नगर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। अब योजना बनाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी लगातार निगरानी भी होगी।
तय की गई योजना के अनुसार सबसे पहले शहर की मुख्य सड़कों से कचरे से लेकर हर प्रकार मलबा तक हटाया जाएगा। इसकी शुरूआत पिपली-थर्ड गेट रोड से की जाएगी। इसके लिए नगर प्रशासन ने न केवल टीमें तैयार की है बल्कि फील्ड में भी उतार दिया गया है। पिछले तीन दिन से नगर प्रशासन की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार बैठकें चल रही है तो दरोगाओं से लेकर सफाई कर्मियों तक को कार्य गंभीरता से किए जाने के आदेश भी दिए गए हैं।
बॉक्स
पहले ही दिन तीन सफाई कर्मी मिले गैर हाजिर
जहां एक ओर नगर प्रशासन के अधिकारी इस बार स्वच्छता परीक्षा में अव्वल आने के दावे कर रहे हैं तो वहीं इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं लेकिन जिन सफाई कर्मियों के सहारे यह परीक्षा टॉप हो सकेगी, वे हीं इन प्रयासों को झटका दे सकते हैं। इसकी बानगी नगर प्रशासन द्वारा बनाए गए अभियान के बाद फील्ड में टीमें उतारे जाने के पहले ही दिन उस समय देखने को मिली जब औचक निरीक्षण में तीन सफाई कर्मी ही गैर हाजिर मिले।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। लगातार निगरानी भी की जाएगी। डीएमसी की ओर से भी सख्त आदेश जारी किए गए हैं। इस बार स्वच्छता परीक्षा में अव्वल आने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अभियान के तहत पहले मुख्य सड़कों के दोनों ओर का क्षेत्र स्वच्छ किया जाएगा, जिसके बाद कॉोनी, सेक्टर व अन्य क्षेत्रों में टीमें उतारी जाएंगी।
कुरुक्षेत्र। सफाई अभियान को लेकर डीएमसी अमन वर्मा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद