फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हास्य नाटक के मंचन से दर्शकों को गुदगुदाया

Sun, 01 Feb 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नाटक चक्कर पे चक्कर का मंचन करते कलाकार। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन की भरतमुनि रंगशाला में हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित साप्ताहिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान नाट्यशाला थियेटर सोसायटी दिल्ली के कलाकारों ने हास्य नाटक ‘चक्कर पे चक्कर’ का मंचन कर लोगों को गुदगुदाया। इस अवसर पर उपअधीक्षक सुनील कुमार व रोहताश जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना हास्य के जीवन नीरस हो जाता है। हास्य जहां तनाव को दूर करता है वहीं लोगों के अंदर स्फूर्ति भी पैदा करता है। दिनेश यादव के सहनिर्देशन में मंचित नाटक में कलाकारों ने एक घर की कहानी को हल्के-फुल्के तथा हास्यपूर्ण अदांज में दिखाया है। रसीला और उनकी पत्नी अपने बेटे की शादी के लिए झगड़ा कर रहे हैं, जिसमें रसीला भारतीय लड़की के साथ अपने बेटे की शादी करना चाहता है और उसकी पत्नी अमेरिकन लड़की से। दोनों पति-पत्नी की इस खींचतान का फायदा घर का नौकर टून्ना उठाता है, जो दोनों को अलग-अलग आइडिया देकर पैसे ऐंठता रहता है। मां-बाप की लड़ाई के बीच में पिसने वाला बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को घर की नौकरानी बनाकर ले आता है। नौकरानी के घर में आने पर घर का नौकर टून्ना उस पर लट्टू हो जाता है। उधर, बेटा नौकर से कहता है कि उसके मां-बाप को इस लव मैरिज के बारे में मनाने के लिए कोई उपाय दे, तो टून्ना उससे भी पैसे ऐंठ लेता है। हंसी के साथ आगे बढ़ते नाटक में जब घर में तनाव बढ़ने लगता है तो घर का बेटा नौकरानी को लेकर भाग जाता है और उससे शादी कर लेता है।
उधर उसके मां बाप बेटे के गायब हो जाने पर परेशान हो जाते हैं और उसकी शादी उसकी मर्जी से करवाने के लिए मान जाते हैं। जब दोनों शादी करके घर लौटते हैं तो रसीला और उसकी पत्नी दोनों को अपना लेते हैं। इस तरह सुखांत के साथ नाटक समाप्त हो जाता है। नाटक में अनिल यादव, परमिंदर सिंह, सुप्रिया पहूजा, कृष्ण कुमार गोला, दिनेश यादव, किशन भारद्वाज, प्रतिमा कुमारी और लक्की कटारिया ने अभिनय किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल व वरिष्ठ रंगकर्मी शिवकुमार किरमच मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। नाटक चक्कर पे चक्कर का मंचन करते कलाकार। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें