फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पलक झपकते ही आंखों के सामने होगा 100 साल पुराना राजस्व रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक क्लिक पर राजस्व विभाग से संबंधित 100 साल पुराना दस्तावेज भी उपलब्ध होगा। इसके लिए जिले के 52 लाख 69 हजार 947 दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन कर दिया गया है। इन दस्तावेजों को कोई भी व्यक्ति आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष से ले सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष का आनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान मौके पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह और सांसद नायब सिंह सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने नव निर्मित अभिलेख कक्ष का निरीक्षण भी किया और एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक से अभिलेख कक्ष के संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान खेल राज्यमंत्री ने लोगों के लिए बनाए गए स्वागत कक्ष, रिकार्ड रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शीघ्र ही अगले चरण में सब तहसीलों, पटवार खानों का रिकार्ड भी स्कैन करके ऑनलाइन कर दिया जाएगा। अब राजस्व रिकार्ड को स्टोर की गठरियों की बजाय कंप्यूटर से सहजता से देखा जा सकेगा।
सांसद नायब सिंह ने कहा कि इस डिजिटल लॉकर से अब जमीन या प्लाट से संबंधित किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड लेने के लिए तहसीलदार या पटवारी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब एक क्लिक पर सारा रिकार्ड सामने होगा और डिजिटल साइन किए डाक्यूमेंट हाथ में होंगे। वहीं कार्यक्रम में दिल्ली से आनलाइन जुड़े विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अब सरकारी विभाग भी पेपरलेस की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक धीरज सेतिया, डीआरओ निर्मल दहिया, नायब तहसीलदार जयवीर रंगा, भाजपा प्रवक्ता अक्षय नंदा, पीएस प्रिंस कंबोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें