जिले में अब तक 5 लाख 42 हजार 789 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 21793 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। हालांकि जिले मेें अब भी एक कोविड पॉजिटिव केस सक्रिय है। रविवार को किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं मिली है। वहीं आज सोमवार को जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 95 जगह पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि अभी तक लिए गए 566034 में से 542789 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है। वहीं सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 3.92 पर पहुंच गया है। अब जिले में केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 315 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें आरटी पीसीआर के 267 व रैपिड एंटीजन के 48 सैंपल शामिल है। कहा कि रविवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22151 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21793 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में सोमवार को 95 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। इस अभियान के तहत एलएनजेपी अस्पताल, पिहोवा सीएचसी, राजकीय स्कूल मांडी, राजकीय स्कूल ककराली, मथाना सीएचसी, इस्माईलाबाद पीएचसी, पटेल नगर रेलवे रोड, कृष्णा नगर गामड़ी यूपीएचसी, मोहन नगर यूपीएचसी, एचआरए मोबाइल टीम कीर्ति नगर में कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एलएनजीपी अस्पताल, पिहोवा सीएचसी, राजकीय स्कूल सारसा, भौर सैयदां सब सेंटर, मुर्तजापुर सब सेंटर, चुनिया फार्म पिहोवा रोड, रुआं सब सेंटर, थाना सब सेंटर, गुमथला गढू सब सेंटर, मोहनपुर सब सेंटर, राजकीय स्कूल दिवाना, स्याणा सैयदां सीएचसी, मथाना सीएचसी सहित अन्य जगह कोविशील्ड लगाई जाएगी।