कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सहित प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की सिफारिशों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो चुके हैं और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें पॉलिटिकल टू डॉट एचआरवाई एट रेट जीमेल डॉट कॉम या एचआरएटीएचईई डॉट सीएसओ एट रेट एचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर 10 जून तक भेजी जानी चाहिए।