फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री ने झाड़ू उठाई, डीसी ने भी की सफाई

विज्ञापन
महासफाई अभियान के दौरान झाड़ू लगाते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह एवं ग्रामवासी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार से जिले में महासफाई अभियान की शुरुआत हुई। अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित आमजन ने भी अहम भूमिका निभाई। पिहोवा में जहां खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने खुद हाथ में झाडू़ उठाई, वहीं उपायुक्त मुकुल कुमार गांव बिहोली के राजकीय स्कूल में सफाई करते नजर आए। मुहिम में सामाजिक संस्थाओं का भी योगदान रहा।
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गांव मलिकपुर में पंचायत विभाग की तरफ से आयोजित अभियान का श्रमदान कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि इस अभियान में आगे आएं। उन्होंने लोगों अपील करते हुए कहा कि नागरिक घरों के कचरे को इधर उधर ना फेंके अपितु निर्धारित स्थान पर कचरे को एकत्रित करें। स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति अपने आचरण में इस तरह अपना ले कि यह उनकी आदत बन जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने गांव बिहोली के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में अभियान का श्रमदान कर शुभारंभ किया। उपायुक्त ने यह महासफाई अभियान तभी सार्थक होगा जब लोग इस अभियान के साथ जुड़ेंगे। इस अभियान को सामुदायिक अभियान बनाने की जरूरत है। सभी लोगों को महा सफाई अभियान में अपना हर संभव सहयोग देना होगा। जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडू ने जिले में 419 गांवों में महासफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। करीब एक सप्ताह तक प्रत्येक गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

नप के 100 सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र को बनाया स्वच्छ
नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा ने बताया कि अभियान में क रीब 100 सफाई कर्मचारियों व सफाई दरोगाओं को लगाया गया और 10 टिप्परों व पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से शहर की सफाई कराई गई। उन्होंने बताया कि पालिका चौक, रविदास नगर, रविदास चौक, आंबेडकर चौक व मॉडल टाउन, 100 फुटा रोड सहित आसपास के एरिया को गंदगी मुक्त कराया गया।

महाअभियान के तहत सफाई करते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें